Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana : आवेदन पात्रता एवं उद्देश्य

झारखंड राज्य सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं को शिक्षा मे बढ़ावा देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने 2019 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को शुरू किया था। इसके बाद 2022 मे इस योजना को savitribai phule kishori samridhi yojana के नाम से संशोधित कर दिया गया। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को आठवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक आर्थिक सहायता दी जाएगी। अगर आप झारखंड के निवासी हैं तो इस लेख को जरूर पढ़े क्योंकि आज इस लेख के माध्यम से हम आपको savitribai phule kishori samridhi yojana के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana क्या है?

झारखंड राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं के लिए savitribai phule kishori samridhi yojana की शुरूवात की गई है। इस योजना के तहत पात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से 8वीं एवं 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली लाभार्थी लड़कियों को ₹2500 और 10वीं, 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली को ₹5000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा 18 साल की आयु पूरी कर लेने के बाद लाभार्थी बालिकाओं को ₹20000 का एकमुश्त अनुदान भी दिया जाएगा। एकमुश्त अनुदान की राशि को बालिकाएं अपनी उच्च शिक्षा या शादी में इस्तेमाल कर सकती हैं। इस योजना के तहत लाभान्वित होकर बालिकाएं निरंतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana की संक्षिप्त जानकारी

योजना का नामSavitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2023
लाभार्थीराज्य की बालिकाएं
उद्देश्यछात्राओं को किस्तों में आर्थिक सहायता प्रदान करना
किस्तों की संख्या6 किस्त
कुल आर्थिक सहयोग₹40,000 /-
राज्यझारखंड
साल2023
आवेदन प्रकियाऑफलाइन
आवेदन पत्र डाउनलोड लिंकआवेदन पत्र

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जिससे वह शिक्षा से जुड़े रहे। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के माध्यम से पात्र परिवारों की बालिकाएं 8वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक कक्षावार वित्तीय सहायता प्राप्त करके शिक्षित हो सकेंगे। और इस योजना के माध्यम से बाल विवाह पर भी रोक लगेगी। इस योजना के माध्यम से कई ऐसी बालिकाएं जो शिक्षा प्राप्त करना तो चाहती हैं लेकिन अपने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाती हैं, उन्हें अपनी शिक्षा पूरी करने का मौका मिलेगा।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के तहत ऐसे मिलेगा अनुदान

इस योजना के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु तक विभिन्न स्तर पर ₹40,000 तक का अनुदान दिया जाएगा, इसका विवरण कुछ इस प्रकार हैं :

किस्तकिस्तों का विवरणआर्थिक सहायता (रुपए में)
पहली किस्त8वीं कक्षा में₹2500
दूसरे किस्त9वी कक्षा में₹2500
तीसरी किस्त10वीं कक्षा में₹5000
चौथी किस्त11वीं कक्षा में₹5000
पांचवी किस्त12वीं कक्षा में₹5000
छठी किस्त18 साल की आयु पूरी हो जाने के बाद₹20000

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana का लाभ

  • इस योजना का लाभ किशोरी बालिकाओं को मिलेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत 8वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • 18 साल की आयु पूरी हो जाने के बाद लाभार्थी बालिका को ₹20000 का एकमुश्त अनुदान उनकी उच्च शिक्षा या शादी के लिए प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य के 37 लाख परिवारों जिनमें SECC-2011 जनगणना के अंतर्गत शामिल 27 लाख परिवारों और 10 लाख अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बेटियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत अनुदान राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
  • राज्य में यह योजना लड़कियों को शिक्षा से जोड़े रखेगी जिससे लड़कियों का भविष्य उज्जवल बनेगा।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के लिए आवेदन पात्रता

  • झारखंड के मूल निवासी ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • 2011 जनगणना के अंतर्गत शामिल परिवारों की बालिकाएं इस योजना का लाभ उठाने की पात्र होंगी।
  • यदि लाभार्थी बालिका की शादी 18 वर्ष की आयु से पहले हो जाती है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • लाभार्थी बालिका का बैंक खाता होना चाहिए और वह आधार से लिंक भी होना चाहिए।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana में आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • अंत्योदय कार्ड
  • SECC-2011 के अंतर्गत शामिल होने का प्रमाण पत्र
  • स्कूल जाने का प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • बैंक खाता विवरण

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के तहत आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन पत्र में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना है।
  • सभी जानकारियों भरने के बाद आपको आवेदन पत्र से सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करना है।
  • अब आपको इस पत्र को प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में जाकर सबमिट करना है।

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana से जुड़े सवाल (FAQs)

1. Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana की शुरूवात कब हुई?

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा 2019 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की शुरुआत की गयी थी, उसके बाद 2022 में इस योजना को savitribai phule kishori samridhi yojana के नाम से संशोधित कर दिया गया.

2. Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है.

3. Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के तहत छात्राओं को कुल कितनी राशि प्रदान की जाएगी?

इस योजना के तहत छात्राओं को ₹40,000 तक की राशि 6 किस्त में प्रदान की जाएगी.

4. Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के लाभार्थी कौन होंगे?

इस योजना की लाभार्थी राज्य की 19 वर्ष से कम की बालिकाएं होंगी.

Leave a Comment