Jharsewa : झारखंड आय, जाति, निवास ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए एक ऑनलाइन वेब पोर्टल को शुरू किया गया है। इस web portal को jharkhand e-district या jharsewa कहा जाता है। यह पोर्टल झारखंड राज्य के नागरिकों के विभिन्न विभागीय जरूरतों को पूरा करता है और विभिन्न सेवाएं भी प्रदान करता है। इस पोर्टल के माध्यम से झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र जैसे जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि के लिए आवेदन कर सकते हैं। झारसेवा पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े, क्योंकि इस लेख के माध्यम से आपको झारसेवा पोर्टल 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

पोर्टल का नाम Jharkhand JharSewa (Jharkhand e-District) पोर्टल
लाभार्थी    झारखंड राज्य के नागरिक
उद्देश्य     राज्य के नागरिकों को प्रमाण पत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराना
आधिकारिक वेबसाइट   https://jharsewa.jharkhand.gov.in/

पहले लोगों को अपने सभी प्रकार के दस्तावेज की जानकारी या उससे संबंधित सेवाएं की जानकारी प्राप्त करने तथा आवेदन करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। ऐसे में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था तथा उनका समय भी बर्बाद होता था। इसी चीज को मद्देनजर रखते हुए सरकार द्वारा झारखंड झारसेवा पोर्टल को आरम्भ कर दिया है। इस पोर्टल के माध्यम से झारखंड के नागरिक घर बैठे ही विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं का लुफ्त ऑनलाइन उठा सकते हैं। इससे लोगों के समय की भी बचत होगी और उन्हें दरबदर दफ्तरों के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे।

Jharkhand Jharsewa Portal पर नीचे लिखे गए निम्न प्रकार की सरकारी सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही है :

सामाजिक सुरक्षा पेंशन सेवाएं

  • वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • विकलांगता पेंशन योजना
  • विधवा पेंशन योजना

प्रमाण पत्र सेवाएं

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
  • आय एवं सम्पति प्रमाण पत्र
  • विवाह निबंधन प्रमाण पत्र

बाहरी सेवाएं

  • निर्वाचन सेवा
  • उपभोगता न्यायालय सेवा
  • लैंड रिकॉर्ड सेवा
  • वाणिज्य कर विभाग की सेवाएं
  • कृषि, पशुपालन & सहकारी
  • विभाग सर्विसेज
  • श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल
  • विकास विभाग की सेवायें
  • उर्जा विभाग की सेवायें
  • सेवा शिकायत निवारण
  • सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी
  • सरकारी सेवाओं से संबंधित फार्म
  • मरीजों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली
  • Jharkhand Jharsewa Portal के माध्यम से झारखंड के नागरिक घर बैठे विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
  • इसके अलावा नागरिकों द्वारा पोर्टल के माध्यम से सर्टिफिकेट डाउनलोड किए जा सकते हैं।
  • प्रदेश के सभी इच्छुक लाभार्थी इस पोर्टल का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • यह योजना प्रदेश के नागरिकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होगा।
  • इसके अलावा इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
  • आवेदक झारखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • आवेदक का राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • आधार कार्ड
  • परिवार रजिस्टर नकल
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Jharkhand Jharsewa Portal पर किसी भी प्रकार का प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए सबसे पहले आपको खुदको रजिस्टर करना पड़ेगा, Jharsewa Registration प्रक्रिया निम्नलिखित है-

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल jharsewa jharkhand gov in होमपेज पर जाएं, वहां उपर की तरफ आपको “रजिस्टर योरसेल्फ” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा, यह आप मांगी गई जानकारियां दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह से आप खुद का JharSewa Portal पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन के बाद आपको आपका user id और password मिलेगा जिसकी मदद से आप लॉगिन कर सकते हैं, JharSewa Login कर सकते हैं।

इसके लिए भी आप होमपेज पर दिए गए लॉगिन बटन पर क्लिक कर सकते हैं, और नए पेज पर Jharsewa Login क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन कर सकते हैं।

JharKhand Jharsewa Portal पर Application Status चेक करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना पड़ेगा-

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट – https://jharsewa.jharkhand.gov.in/ पर जाकर “ट्रैकिंग” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, जहां आप एप्लिकेशन रेफरेंस नंबर या एप्लिकेशन डिटेल्स या ओटीपी के विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
  • इसके बाद आप कैप्चा दर्ज करें, और अपने Jharsewa Tracking कर सकते हैं।

Jharsewa क्या है?

झारखंड सरकार द्वारा e-District परियोजना के तहत झारसेवा वेब पोर्टल बनाया गया है। जिसके तहत नागरिक घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से जाति, आवास, आय, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Jharsewa Portal की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

Jharsewa Portal की आधिकारिक वेबसाइट jharsewa.jharkhand.gov.in है। इस वेबसाइट के माध्यम से राज्य वासी घर बैठे सुविधा को प्राप्त कर सकते है।

Jharsewa ID कैसे प्राप्त करें?

आईडी के लिए आप इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और एक लॉगिन आईडी बना सकते हैं।

Leave a Comment