बिहार लोक शिकायत में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बिहार सरकार के द्वारा प्रशासन सुधार के क्षेत्र में अनेक कदम उठाए गए हैं और अब राज्य की आम जनता की शिकायत का निराकरण करने के लिए बिहार लोक शिकायत निवारण पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से बिहार राज्य के निवासी अपनी किसी भी शिकायत या समस्या जिसका समाधान उन्हें समय पर नहीं मिल पा रहा है, उसकी शिकायत पोर्टल के माध्यम से दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद सरकार द्वारा उस समस्या का निराकरण किया जाएगा। बिहार लोक शिकायत में शिकायत कैसे दर्ज करे और किन-किन विषय पर हम शिकायत दर्ज कर सकते हैं, इन सभी से जुड़ी जानकारी हम आपको इस लेख में विस्तार पूर्वक प्रदान कराएंगे। तो इस योजना से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े।

बिहार लोक शिकायत निवारण क्या है?

बिहार लोक शिकायत पोर्टल बिहार सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक ऐसी आम जन सेवा है जिसके द्वारा आप अपनी कोई भी समस्या जिसका निवारण सही वक्त पर नहीं हो पा रहा है उसके संदर्भ में बिहार लोक शिकायत पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस पोर्टल की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा 26 जून 2016 में की गई थी। आपकी समस्या का निवारण सही वक्त पर हो सके इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने लोक शिकायत पोर्टल की शुरुआत की है, आप अपनी समस्या से जुड़ी कोई भी शिकायत यहां पर आसानी से दर्ज कर सकते हैं। बिहार लोक शिकायत के अंतर्गत असहाय तथा निर्धन लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बिहार लोक शिकायत निवारण के बारे में संक्षिप्त जानकारी

लेख का नामबिहार लोक शिकायत निवारण 2024
संबंधित विभागबिहार लोक शिकायत विभाग
शुरुआत की गयीमुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा
लाभार्थीराज्य के आम नागरिक
लाभजनता की शिकायतों का निवारण
आवेदन प्रकियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

बिहार लोक शिकायत निवारण का उद्देश्य

बिहार लोक शिकायत निवारण पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य लोगों के उन समस्याओं का निवारण करना है जो की सही वक्त पर नहीं हो पा रही हैं। बिहार के आम नागरिक लोक शिकायत निवारण पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और अपनी समस्याओं का निवारण पा सकते हैं। बिहार के आम और गरीब नागरिकों को पहले शिकायत की निपटारा करने के लिए जगह-जगह जाना पड़ता था लेकिन अब उनको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है घर बैठे कर ऑनलाइन इन समस्याओं को दर्ज़ कराया जा सकता है।

बिहार लोक शिकायत निवारण के अंतर्गत कौन कौन से विषय पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं

बिहार लोक शिकायत निवारण पोर्टल के अंतर्गत निम्नलिखित विषयों के समस्याओं की शिकायत दर्ज कर सकते हैं :

  • वित्त विभाग
  • कृषि विभाग
  • पशु और मत्स्य संसाधन विभाग
  • पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
  • भवन निर्माण विभाग
  • मंत्रीमंडल सचिवालय विभाग
  • वाणिज्य- कर विभाग
  • खाद्य एवं उपभोक्ता सरक्षण विभाग
  • गृह विभाग
  • उद्योग विभाग
  • सुचना एवं जन संपर्क विभाग
  • सुचना एवं प्रवेधिक विभाग
  • श्रम संसाधन विभाग
  • विधि विभाग
  • खान एवं भूतत्व विभाग
  • लघु जल संसाधन विभाग
  • अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
  • पंचायत राज विभाग
  • ससदीय कार्य विभाग
  • योजना एवं विकास विभाग
  • लोक स्वास्थ्य अधियंत्रण विभाग
  • मध्य निषेध, उत्पादन एवं निबंधन विभाग
  • राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
  • पथ निर्माण विभाग
  • ग्रामीण विकास विभाग
  • ग्रामीण कार्य विभाग
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग
  • नगर विकास एवं आवास विभाग
  • जल संसाधन विभाग
  • निगरानी विभाग
  • कला, संस्कृति एवं युवा विभाग
  • विज्ञानं एवं प्रावैधिक विभाग
  • समाज कल्याण विभाग
  • गन्ना उद्योग विभाग
  • पर्यटन विभाग
  • परिवहन विभाग

बिहार लोक शिकायत निवारण के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया

ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया

बिहार लोक शिकायत पोर्टल के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करे :

  1. सबसे पहले आप बिहार लोक शिकायत निवारण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद आपके सामने साइट का मुख्य पेज खुल जायेगा। आपको मुख्य पेज पर “आवेदन प्रारूप” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  3. इस पर क्लिक करते ही आपके सामने शिकायत फॉर्म खुल जाएगा।
  4. अब आपको शिकायत फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालना होगा।
  5. फिर आपको शिकायत फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी।
  6. सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको विस्तार से शिकायत दर्ज करानी होगी।
  7. फिर शिकायत के संबंध में दस्तावेजों की फोटोकॉपी को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।
  8. अब आपको सभी दस्तावेजों के साथ शिकायत प्रपत्र अपने जिले के लोक शिकायत विभाग में जमा करना होगा।
  9. फिर आपको एक रसीद प्राप्त होगी, जिसे आपको भविष्य के संदर्भ के लिए सावधानी से रखना होगा।
  10. इस प्रकार आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं, और इसके बाद आपको जल्द ही समाधान मिल जाएगा.
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

बिहार लोक शिकायत पोर्टल के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करे :

  1. सबसे पहले आप बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद आपके सामने साइट का मुख्य पेज खुल जायेगा।
  3. मुख्य पृष्ठ पर आपको “नया परिवार दर्ज करें” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  4. जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  5. अगले चरण में आपको इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  6. इसके बाद आपको “जनरेट ओटीपी” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
    जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा और उसे कन्फर्म करना होगा।
  7. इसके बाद आपके सामने एक सामान्य शिकायत फॉर्म खुल जाएगा।
  8. आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरना होगा।
  9. इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
  10. अगले चरण में आपको “submit” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  11. फिर आपको एक शिकायत नंबर प्राप्त होगी, जिसका आपको प्रिन्ट निकाल लेना है।
  12. इस प्रकार आपकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

बिहार लोक शिकायत निवारण से जुड़े प्रश्न (FAQs)

1. Bihar Lok Shikayat Portal की शुरुआत किसने की?

Bihar Lok Shikayat Portal की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने की।

2. Bihar Lok Shikayat Portal की शुरुआत कब हुई?

Bihar Lok Shikayat Portal की शुरुआत 26 जून 2016 से हुई थी।

3. Bihar Lok Shikayat Portal का उद्देश्य क्या है?

Bihar Lok Shikayat Portal का मुख्य उद्देश्य लोगों के उन समस्याओं का निवारण करना है जो की सही वक्त पर नहीं हो पा रही हैं।

Leave a Comment